फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केरूगंज से अंटा चौराहे के बीच सड़क उधड़ी...दो दिन में ठीक करने का दावा

विज्ञापन
केरूगंज से अंटा चौराहा कांवड़ रूट पर अटल ऑडिटोरियम के पास खराब सड़क।  गड्ढा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कांवड़ यात्रा शुरू होने में केवल तीन दिन रह गए हैं लेकिन अभी राह के रोड़े नहीं हटाए गए हैं। केरूगंज से अंटा मार्ग तक कई स्थानों पर सड़क उधड़ी पड़ी है। इससे पैदल चलने वाले कांवड़ियों के पैर में पत्थर चुभेंगे। प्रशासन का दावा है कि दस जुलाई तक सड़क ठीक कर ली जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया था कि जल्द से जल्द कांवड़ रूट के गड्ढे भर दिए जाएंगे, लेकिन अब तक सड़कों पर गड्ढे हैं। अंटा चौराहा से पुराने जिला अस्पताल जाने वाली रोड पर सपा कार्यालय और अटल ऑडिटोरियम के सामने सड़क खराब है।
शहर में कांवड़ रूट बरेली मोड़ से शुरू होकर राजघाट चौकी होते हुए केरूगंज से खिरनीबाग चौराहा होते हुए सुभाष चौराहा से मोहम्मदी रोड की ओर है। अधिकारियों ने रूट का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़क के गड्ढों की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी संबंधित विभाग अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

वर्तमान में राहगीरों को तो दिक्कत हो रही है, आने वाले समय में कांवड़ियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।



कांवड़ रूट पर गड्ढों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जहां पर भी गड्ढे हैं, उनको हर हाल में 10 जुलाई तक ठीक कर दिया जाएगा। कांवड़ियों को गड्ढों की वजह से कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन

- रजनीश मिश्रा, एडीएम प्रशासन

केरूगंज से अंटा चौराहा कांवड़ रूट पर अटल ऑडिटोरियम के पास खराब सड़क।  गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें