फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से कार टकराने से व्यापारी नेता के बेटे की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
ऋषभ खन्ना का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा में घूमने निकले चार दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटा चौक निवासी राजीव खन्ना के पुत्र ऋषभ खन्ना (20) की मौत हो गई। जबकि उनके दोस्त आदित्य खन्ना, गौरव सेठ और दिव्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता राजीव खन्ना व लायंस क्लब अध्यक्ष काजल खन्ना का पुत्र ऋषभ खन्ना सुबह आठ बजे दोस्तों के साथ एसएस कॉलेज जाने के लिए निकले थे। ऋषभ बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र थे। बताते हैं कि कॉलेज जाने के बजाये चारों दोस्त कार से घूमने के लिए निकल गए।
दोपहर करीब 12 बजे मीरानपुर कटरा में हुलासनगरा ओवरब्रिज क्रॉस कर बरेली की ओर बढ़ रहे थे। तभी अचानक उनकी कार संतुलन खोकर डिवाइडर से टकरा गई और दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। इस हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए बरेली भिजवाया। इलाज के लिए ले जाते समय ऋषभ खन्ना की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें