फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ-एआरओ परीक्षा : जीएस ने किया परीक्षार्थियों को परेशान

Mon, 12 Feb 2024 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जीआईसी से पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा-2023 रविवार को जिले के सभी 20 केंद्राें पर दो पालियों में संपन्न कराई गई। परीक्षार्थियों को जीएस ने काफी परेशान किया।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे तथा दूसरी पाली अपराह्न 2:30 बजे से शुरू हुई। परीक्षा के लिए कुल 8319 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा की प्रथम पाली में 5913 उपस्थित और 2406 अनुपस्थित रहे। जबकि, द्वितीय पाली में 5874 हाजिर तथा 2445 गैरहाजिर रहे। एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों ही पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा व सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
-

समसामयिक मुद्दों से जुड़े प्रश्नों को हल कर दिया, लेकिन इतिहास से पूछे गए प्रश्न काफी उलझाऊ थे। इसके चलते काफी प्रश्न छोड़ने पड़े।
- नवनीत


नियमित समाचार पत्रों में नजर रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए पेपर आसान रहा। उन्होंने अधिकतर प्रश्नों का जवाब दिया। प्रश्नपत्र काफी कठिन था। अधिकतर प्रश्नों ने उलझाए रखा। - नवजोत सिंह
विज्ञापन

-

अपने पेपर से संतुष्ट हूं, लेकिन प्रश्न पत्र हल करने में दिक्कत आई। जीएस से जुड़े प्रश्नों का जवाब देना कठिन था, हालांकि बाकी प्रश्न सही थे। इसलिए पेपर भी ठीक ही रहा है। - आकांक्षा सिंह
-

कुछ प्रश्नों ने बहुत परेशान किया। जिन प्रश्नों का उत्तर गलत हो गया, उनके नंबर भी काटे जाने का नियम है। इसलिए पेपर देने के बाद परिणाम को लेकर भय भी लग रहा है, लेकिन पूरी उम्मीद है कि पास हो जाऊंगी।
- आयुषी मिश्रा

जीआईसी से पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीआईसी से पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

जीआईसी से पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें