जलालाबाद। प्रयास क्रिकेट एकेडमी की ओर से काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को रिजवान स्पोर्टिंग शाहजहांपुर और लखीमपुर इलेवन के बीच मैच खेला गया। रिजवान स्पोर्टिंग की टीम ने लखीमपुर इलेवन को आठ विकेट से हरा दिया।
टॉस जीतकर रिजवान स्पोर्टिंग ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर इलेवन की टीम अपने सभी विकेट खोकर 18 ओवर में मात्र 128 रन बना पाई। इसके जवाब में उतरी शाहजहांपुर की रिजवान स्पोर्टिंग ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट खोकर मात्र 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस दौरान सबसे ज्यादा 73 रन लखीमपुर के खिलाड़ी तनु ने बनाए। रिजवान स्पोर्टिंग की टीम की ओर से अनुज गुप्ता ने 34 गेंदों में सर्वाधिक 70 रन बनाए। उन्होंने चार ओवर में आठ रन देकर चार विकेट लिए। अनुज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर जिम्मी दिनकर तथा पंकज गुप्ता रहे। कमेंटरी उदय सिंह ने की। मुख्य अतिथि थाना प्रभारी प्रदीप राय व विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी भूपेंद्र सिंह भन्नू मौजूद रहे। इस दौरान आयोजक रजत शर्मा, निक्की दिनकर, अमन श्रीवास्तव विपिन सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव, प्रियांशु शुक्ला उपस्थित रहे। संवाद