फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रिजवान ने रावण को हराकर जीती रोमांचक कुश्ती

Thu, 29 Oct 2026 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कटरा रामलीला में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। रामलीला मेले में आयोजित राष्ट्रीय विराट दंगल में बुधवार को जम्मू के रिजवान पहलवान और अयोध्या-फैजाबाद के रावण पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। 20 मिनट तक चले मुकाबले में रिजवान ने रावण को परास्त कर दिया।
दंगल में उत्तराखंड कलियर शरीफ के राजा कुरैशी ने कानपुर के संदीप राणा, मीरानपुर कटरा के तैय्यब अली ने मेरठ के गुड्डू, पंजाब के मोनू ने मध्यप्रदेश के राजू और हरियाणा के सोनू ने जम्मू के शेरा पहलवान को शिकस्त दी। बदायूं के राज्यपाल पहलवान ने बलरामपुर के बूटा पहलवान को हराया।
विज्ञापन

मेरठ के यूनुस और बुलंदशहर के अकबर तथा हरियाणा के शाहिद और राजस्थान के विजय पहलवान का मुकाबला बराबरी पर छूटा। देर शाम तक चले दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

आयोजक इमरान कुरैशी पहलवान समेत पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता उर्फ लल्ला, पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता, राजीव कश्यप और अन्य लोगों ने विजयी पहलवानों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें