फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 22 को शहर के 18 मंदिरों में होंगे अनुष्ठान

Wed, 17 Jan 2024 03:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
बिजली की झालरों से जगमगाता टाउनहाल ​​​स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर। फाइल फोटो
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अयोध्या में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को जिले में रामोत्सव मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर बिजली की झालरों से सजेंगे। भगवान का शृंगार और धार्मिक अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन


आरएसएस के महानगर प्रचारक मंजीत कुमार ने बताया कि जिले के मंदिरों में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर आरएसएस व उसके आनुसांगिक संगठनों की ओर से तैयारियां कराई जा रहीं हैं। इनमें शहर के टाउनहाल में स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, कृष्णानगर के श्रीकृष्ण मंदिर, रामनगर का राधा-कृष्ण मंदिर, फैक्टरी इस्टेट के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चौक में दुर्गा मंदिर, साउथ सिटी स्थित खाटू श्याम बाबा मंदिर समेत 18 प्रमुख मंदिर को शामिल किया गया है। इन सभी मंदिरों में सुबह को हवन पूजन होगा। उसके बाद सुंदरकांड पाठ, आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। दोपहर में भंडारा और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा। इसने साथ ही कुल 137 मंदिरों में अयोध्या स्थित नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम लला प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाए जाने की व्यवस्था भी रहेगी। वहीं घर-घर दीप जलाए जाएंगे, आतिशबाजी होगी। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मिष्ठान का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें