फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आज कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे

Wed, 17 Jan 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में बने सभी 124 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे बुधवार को कंट्रोल रूम से जुड़ जाएंगे। केंद्र व्यवस्थापकों से इस संबंध में पत्र जारी कर आईपी एड्रेस मांगे गए हैं। कक्ष निरीक्षकों का डाटा भी ऑनलाइन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

22 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराना चुनौती होता है। बोर्ड ने परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराए जाने के निर्देश दिए हैं। इसलिए उन्हीं विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है, जहां पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है। इस बार इन सीसीटीवी कैमरों को बोर्ड की ओर से स्थापित होने वाले जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और क्षेत्रीय कंट्रोल एंड कमांड रूम से जोड़ा जाएगा, जिसके बाद इन दोनों जगह से परीक्षा की निगरानी हो सकेगी। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर तक 101 केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ही प्रदर्शित हो रहे थे। देर शाम अथवा बुधवार तक केंद्रों के सीसीटीवी प्रदर्शित हो जाएंगे। बोर्ड की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों का ब्योरा भी पोर्टल पर अपलोड करवाने के लिए कहा गया है। 50 प्रतिशत से अधिक का ब्योरा अपलोड हो भी चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें