राइजिंग स्टार कंपटीशन में बालिका।
केडी इवेंट के बैनर तले रविवार को राइजिंग स्टार के लिए कंपटीशन हुआ, जिसमें चयनित कलाकारों ने प्रतिभा का प्रदर्शन कर निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। गांधी भवन में हुए कंपटीशन में कलाकारों ने सिंगिंग, डांसिंग, मिमिक्री, मॉडलिंग, अभिनय आदि के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कंपटीशन का आगाज सेमीफाइनल मुकाबले से हुआ। यहां से चयनित कलाकारों ने ग्रांड फिनाले में जगह बनाई और कंपटीशन का हिस्सा बने। निर्णायक मंडल में कीर्ति भार्गत, प्रभा मौर्या, शिवा सक्सेना शामिल रहे। संचालन अनुष्का सक्सेना, वैशाली गुप्ता और यश भार्गव ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व ओंकार मनीषी ने संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर कुलदीप सक्सेना, दिनेश कुमार, शरद गुप्ता, जितेंद्र भार्गव आदि के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर शुभारंभ किया। आयोजन में प्रिया गंगवार, मोईन अंसारी, यश श्रीवास्तव, प्रमोद प्रमिल, मयंक गुप्ता, रूही खान, डॉ. पुनीत मनीषी आदि का योगदान रहा।