फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: वायुदाब बढ़ने से बारिश के नहीं बन रहे आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने के बाद भी उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बारिश होने की संभावना जताई गई थी लेकिन नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब बढ़ा हुआ है। इससे बारिश होने के आसार नहीं बन रहे हैं। तापमान और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 13 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 85 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। पूर्वी हवा चलने की वजह से उमस का असर बना हुआ है। बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। उमस के साथ तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें