फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदलते मौसम में बढ़े त्वचा रोगी, बुखार-पेटदर्द भी कर रहा परेशान

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश से त्वचा के साथ ही बुखार और पेटदर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 80-90 मरीज त्वचा विभाग में पहुंच रहे हैं। लोग दाद, खुजली व एलर्जी जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। मौसम में बढ़ी नमी के कारण त्वचा पर रैशेज, खुजली और संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
इसके अलावा 50 प्रतिशत मरीज सर्दी-खांसी, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के हैं। त्वचा रोग विभाग की डॉ. ऊषा चंद्रा ने बताया कि मौसम में नमी बढ़ने, गीले कपड़े पहनने और साफ-सफाई में लापरवाही के कारण इस समय त्वचा रोग तेजी से फैलते हैं। ऐसे में सावधानी बरतें। नियमित रूप से स्नान करें, शरीर को साफ और सूखा रखें।
विज्ञापन

वहीं, प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की संख्या बड़ी है। सभी मरीजों को देखा जा रहा है। ऐसे में खानपान पर विशेष ध्यान दें। पानी का सेवन अधिक करें। लापरवाही से मर्ज बिगड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें