फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सोशल मीडिया खातों की जांच कर चिह्नित किए जा रहे उपद्रवी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धार्मिक किताब पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद सदर बाजार थाने के सामने बवाल के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पुलिस की टीमें संदिग्ध लोगों के सोशल मीडिया खाते, व्हाट्सएप ग्रुप आदि चेक कर रहीं हैं। सोमवार को पुलिस ने कई वीडियो फुटेज एकत्र कर उपद्रवियों को चिह्नित किया। एक टीम ने सदर बाजार चौराहा, पंखी चौराहा, निशात टॉकीज तिराहा, लाल इमली चौराहा, कवि तिराहा आदि स्थानों पर लगे सीसी कैमरों को चेक कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया पर बहादुरगंज निवासी केके दीक्षित ने आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। टिप्पणी के बाद बड़ी संख्या में सदर बाजार थाने के सामने एकत्र हुए लोगों ने आपत्तिजनक नारेबाजी करते हुए बवाल किया था। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह व एसपी राजेश द्विवेदी ने रात में लोगों को किसी तरह शांत किया था।
पुलिस ने साथ ही शनिवार को धार्मिक टिप्पणी करने वाली दूसरे समुदाय की महिला लूबिना जिआ समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। लूबिना को भी जेल भेजा था। रविवार को इस मामले में थाना सदर बाजार में करीब 150 से 200 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस की कई टीमें काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन

टीमें पता लगा रही हैं कि उपद्रवी किन-किन क्षेत्रों से आए थे। इसके लिए थाना व चौकी पुलिस को भी वीडियो भेज दिए गए हैं ताकि पुलिसकर्मी उपद्रवियों का पता लगा सकें। वहीं, पुलिस ने आठ-दस लोगों को चिह्नित किया है जो उपद्रव कर रहे थे। पुलिस ने उनके बारे में पता लगाना शुरू किया है। एसपी ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है।

कहां-कहां से आई भीड़, पता लगाने में जुटी पुलिस
धार्मिक टिप्पणी के बाद चंद लोग ही थाने पहुंचे थे। इससे पूर्व पुलिस सोशल मीडिया पर पड़ी पोस्ट को देख आरोपी को पकड़ लाई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद हुए बवाल के बाद पुलिस को सख्त रवैया अपनाना पड़ा। तब जाकर माहौल शांत हो सका। अब पुलिस पता लगा रही है कि यह भीड़ किसने बुलाई, भीड़ में किन-किन क्षेत्रों से लोग आए थे। चीता मोबाइल टीमें क्षेत्र में जाकर लोगों को फुटेज दिखाकर उपद्रवियों का पता लगा रही हैं। कई वाट्सएप ग्रुपों में भी लोगों को बुलाए जाने संबंधी मेसेज वायरल हो रहे हैं। इनकी भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

तिराहों-चौराहों व धार्मिक स्थलों पर पुलिस तैनात
धार्मिक टिप्पणी के बाद हुए बवाल के बाद हालात शांत हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से रोजाना धार्मिक स्थलों व तिराहों-चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। दिन में दो-दो, तीन-तीन घंटे बाद पुलिस की टीमें भ्रमण कर रहीं हैं। शाम को एसपी खुद पैदल गश्त कर रहे हैं। सोमवार की शाम एसपी ने थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया।

आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर बवाल में शामिल लोगाें को चिह्नित किया जा रहा है। सोशल मीडिया एकाउंट को भी चेक किया जा रहा है। जनता से अपील है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग जिम्मेदारी के साथ करें।
विज्ञापन

- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें