फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आमजन के लिए जल्द खुलेगा राइफल क्लब

Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राइफल क्लब में शूटिंग केंद्र, परिवहन निगम के वर्कशॉप निर्माण कार्यों का डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को पिस्टल व राइफल की व्यवस्था कराकर आमजन के लिए इसे खोलने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने दस मीटर एयर राइफल और पिस्टल शूटिंग केंद्र बनाने के कार्य का निरीक्षण किया। व्यवस्था को दुरुस्त बनाकर राइफल क्लब में रेस्टोरेंट भी खुलवाने के लिए कहा है। सीनियर केयर सेंटर उल्लास के निर्माण में गुणवत्ता ठीक न मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडब्ल्यूडी से निर्माण सामग्री की जांच कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तीन महीने के अंदर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सभी सुविधाओं से युक्त डे क्लब की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद परिवहन निगम की बसों के लिए वर्कशॉप के निर्माण के कार्य का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संस्था के अभियंता को निर्देश दिए कि 15 जून तक कार्य पूर्ण कर लिया जाए। बस अड्डे को सभी सुविधाओं से युक्त फूड कोर्ट इत्यादि के साथ आधुनिकीकृत किए जाने के कार्य को देखा। नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार, एआरएम राम प्यारे प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें