फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांट-जलालाबाद हाईवे के चौड़ीकरण का संशोधित बजट जारी, होंगे सुरक्षात्मक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य मार्ग संख्या-29 लिपुलेख भिंड मार्ग के सुधार और विस्तार के लिए संशोधित बजट को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के तहत लिपुलेख भिंड मार्ग के चैनेज 468.750 से चैनेज 497.050 तक कुल 28.3 किलोमीटर की लंबाई में मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस पर 266.70 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 22.44 करोड़ रुपये से सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

हाईवे को बरेली मोड़ से लेकर जलालाबाद के याकूबपुर तिराहा तक चौड़ा किया जाना है। इसको 2022 में स्वीकृति मिल गई थी और जनवरी 2025 तक यह परियोजना पूरी होनी थी। विभिन्न कारणों से कार्य में रुकावटें आती रहीं। कहीं अतिक्रमण तो कहीं सड़क किनारे लगे पुराने वृक्ष बाधक बनने लगे। अब संशोधित बजट जारी किया गया है।
22.44 करोड़ रुपये के अतरिक्त बजट से सड़क सुरक्षात्मक कार्य किए जाएंगे। कांट के आबादी क्षेत्र में 28 सौ मीटर की सर्विस रोड बनेगी। नाले का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से रिटेनिंग वॉल बनाई जाएंगी। बरेली मोड़ और याकूबपुर तिराहे पर सड़क को अतिरिक्त चौड़ा किया जाएगा। एई पवन कुमार ने बताया कि परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें