फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
तिलहर के ब्लॉक सभागार में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में मौजूद ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
तिलहर। विकासखंड सभागार में शनिवार को दोपहर ब्लॉक प्रमुख कविता यादव ने क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कई योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बीडीसी सदस्यों सहित बैठक में मौजूद ग्राम प्रधानों से उनके गांव की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

बैठक का संचालन करते हुए बीडीओ राजीव कुमार गुप्ता ने गत बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई। बाद में एजेंडे के अनुसार बिंदुवार योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में कुआंडाडा के ग्राम प्रधान बृजेश शास्त्री ने आरोप लगाया कि उनकी ग्राम पंचायत में तैनात महिला सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं करतीं।
बीडीओ ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, नलकूप, नहर, लघु सिंचाई, जल जीवन मिशन, विद्युत निगम, आपूर्ति आदि विभागों के अलावा ग्राम पंचायत कायाकल्प आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष झब्बू सिंह यादव, भाजपा के जिला महामंत्री अरुण यादव चैनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें