फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजस्व टीम ने की पैमाइश, एसडीएम को दी जाएगी रिपोर्ट

Thu, 24 Apr 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
खुटार में विवादित जगह की जांच करते राजस्वकर्मी। संवाद
विज्ञापन
खुटार। नगर के मुख्य चौराहे के पास बेशकीमती जमीन पर दुकानें बनाए जाने के प्रयास के मामले में बृहस्पतिवार को राजस्व टीम ने पैमाइश की।
विज्ञापन

चौराहे के पास गोला रोड पर दुकानों के निर्माण को नींव खोदी है। तमाम लोगों ने शिकायत की थी कि दुकानों का निर्माण सरकार जमीन पर हो रहा है। आरोप है कि जिस जमीन पर दुकानें बनाने की तैयारी है, उसके पास ही नगर पंचायत की भूमि पर काफी समय से विवाद चल रहा है। इस पर वर्ष 2018 में तत्कालीन डीएम के आदेश पर नगर पंचायत ईओ सहित 24 लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। दुकानों का निर्माण भी रुकवा दिया गया था। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। लोगों ने शिकायत की थी कि जब पास की जमीन पहले ही सरकारी मानी जा चुकी है तब भी यहां दुकानों का निर्माण कराने का प्रयास किया गया। यह भी सरकारी जमीन है और वहां अवैध कब्जा हो रहा है।
विज्ञापन

टीम में नायब तहसीलदार जगमोहन जोशी, खुटार कानूनगो नीरज त्रिवेदी, रामपुर कलां कानूनगो अवधेश वाजपेयी, खुटार लेखपाल टीम में मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें