फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: होली के बाद वापसी... एक दिन में बिके 14 हजार रेल टिकट

Mon, 17 Mar 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में त्रिवेणी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार होने को मशक्कत करते यात्री। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली के त्योहार के बाद लोगों की कार्यस्थलों पर वापसी शुरू हो गई है। रविवार को ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही। लखनऊ मार्ग की ट्रेनों में सीट घेरने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों की मानें तो शनिवार को करीब 14 हजार मुसाफिरों ने सफर किया। रविवार शाम तक यह आंकड़ा दोगुना होने का अनुमान है।
विज्ञापन

रंगों का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए लोग घरों पर आए थे। लगातार तीन दिन के अवकाश के बाद सोमवार को अपने कार्यक्षेत्र में ड्यूटी के लिए यात्रियों ने सफर शुरू कर दिया। रविवार को लखनऊ दिशा की ओर जाने वाली राज्यरानी और त्रिवेणी एक्सप्रेस में यात्रियों की खूब भीड़ उमड़ी। इसको देखते हुए राज्यरानी को तय समय दो मिनट के स्टाॅपेज के बजाय पांच मिनट तक रोका गया, जिससे सभी यात्री बैठ जाएं। दो प्रमुख ट्रेनों के जाने के बावजूद काफी यात्री सीट नहीं मिलने के कारण स्टेशन पर रह गए।
रेल अधिकारियों के मुताबिक, होली वाले दिन मात्र 1729 टिकट बिके थे। इसमें एक लाख 41 हजार रुपये का राजस्व मिला था। शनिवार को 9243 टिकट जारी किए। तमाम लोगों ने परिवार के साथ सफर किया तो उन सबका ही टिकट गिना गया। इसमें करीब 14 हजार लोगों ने सफर किया होगा। रविवार को करीब 18 हजार टिकट बिकने की उम्मीद है। इधर, परिवहन निगम की बसों को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। लंबे मार्ग की बसों में सन्नाटा पसरा है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राम प्यारे प्रसाद ने बताया कि सवारियों के नहीं मिलने से रोडवेज की बसों का संचालन भी ठीक से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

-
पूर्णागिरी मेला शुरू, स्पेशल ट्रेन में 800 ने किया सफर
-होली के बाद पूर्णागिरी मेला शुरू हो गया है। शनिवार को दोपहर में जाने वाली स्पेशल ट्रेन की 900 सीटों के सापेक्ष 800 टिकट बिके। अन्य पैसेंजर ट्रेनों से भी लोग पीलीभीत तक सफर कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर परिवहन निगम ने टनकपुर तक एक बस सेवा शुरू की है। बस में अभी पर्याप्त सवारियां नहीं जुट पा रही हैं। बता दें कि शाहजहांपुर से टनकपुर तक बस का टिकट 221 रुपये है। ऐसे में यात्री एक्सप्रेस ट्रेन पर ज्यादा विश्वास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें