लगातार दहशत में रखा
सुरेंद्र सक्सेना ने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले लोगों ने खुद को अधिकारी बताकर लगातार फोन पर संपर्क में रखते हुए डराया। डिजिटल हाउस अरेस्ट जैसा माहौल बनाया गया। आरोपियों ने बैंक खातों की जानकारी हासिल करने के बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।
ठगों के झांसे में न आएं
एसपी सौरभ दीक्षित ने अपील की है कि पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य सरकारी अधिकारी के नाम पर फोन या वीडियो कॉल कर डराने वालों के झांसे में न आएं। कोई भी अधिकारी डिजिटल हाउस अरेस्ट के नाम पर बैंक खाते, ओटीपी, व्यक्तिगत जानकारी या धनराशि नहीं मांगता। साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।