फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नर्स को अवैध रूप से कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रेस्टोरेंट संचालक अ​भिषेक। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला चारखंभा में नर्स की गला दबाकर हत्या के मामले में शुभम और नर्स को कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने शुभम के साथ हत्या की योजना बनाने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीलीभीत जिले के थाना गणेशपुर के एक गांव की युवती का शव चारखंभा के पास रेस्टोरेंट में पड़ा मिला था। उसकी गला कसकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश को शुरू की। शुभम ने अपने सौतेले भाई के मोबाइल फोन पर वीडियो व ऑडियो भेजकर नर्स से शादी करने में नाकाम रहने पर जान देने की बात कही थी। शनिवार की सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला था। दूसरी ओर पुलिस ने कमरा उपलब्ध कराने वाले रेस्टोरेंट संचालक अभिषेक कश्यप को गिरफ्तार कर पूछताछ की। बिना लाइसेंस के संचालित रेस्टोरेंट में कमरा उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने बताया कि अभिषेक की युवक से पहले जान-पहचान थी। इसी के चलते वह युवती को लेकर आता रहता था। 23 मई को उसने बताया था कि युवती शादी करने का दबाव बना रही है। तब उसने मिलकर हत्या का प्लान बनाया था। साढ़े चार बजे युवती के आने पर तीसरी मंजिल पर पश्चिम दिशा में कमरा दिया था। शाम को पांच बजे वह रेस्टोरेंट से निकल कर चला गया। काफी देर नहीं आने पर कर्मचारी निखिल ने ऊपर जाकर देखा तो बाथरूम में युवती का शव पड़ा मिला था। तब अभिषेक ने शुभम के नंबर पर कॉल की। परन्तु फोन बंद था। आसपास देखने पर एक मोबाइल पड़ा मिला। उसकी स्क्रीन पर युवती का फोटो लगा था। उस मोबाइल को ईंटाें के नीचे छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें