बंडा में आयोजित उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
पुवायां (शाहजहांपुर)। उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि संगठन का गठन विभिन्न गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों और सिख सामाजिक संस्थाओं के मध्य एक मजबूत समन्वय स्थापित करने और सिखों की समस्याओं का समाधान करने के लिए किया गया है।
परविंदर सिंह शनिवार को बंडा के गुरुद्वारा साहिब कार सेवा में संगठन के लखनऊ और बरेली मंडल के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निवास कर रहे 35 लाख से अधिक सिखों की समस्याओं में सहयोग प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना संगठन का लक्ष्य है।
महामंत्री मनदीप सिंह वालिया ने एकजुटता पर बल दिया। बैठक में पीलीभीत नगर, पूरनपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, मझोला, कजरी, निरंजनपुर, बरेली, बदायूं, हरदोई, लखीमपुर, पलिया, महंगापुर, मोहम्मदी और मैगलगंज की गुरुद्वारा प्रबंधन समितियों और सिख संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों को संगठन का सदस्य बनाया गया। संचालन बल्देव सिंह ने किया।