फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अखिलेश के जन्मदिन पर लोकसभा प्रत्याशी को जिताने का लिया संकल्प

विज्ञापन
शाहजहांपुर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटते सपाई।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री का 50वां जन्मदिन मनाया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में बिजलीपुरा स्थित कार्यालय में मनाया गया। सपाइयों ने केक काटकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर संकल्प लेना चाहिए कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के तय प्रत्याशियों को पूरी निष्ठा से चुनाव लड़ाकर जिताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजवादी लोगों को देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का संकल्प लेना है। पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशनलाल वर्मा ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, जबकि सपा हर वर्ग और हर समाज को साथ लेकर लगातार भाईचारा कायम करने में लगी है। कार्यक्रम में उपेंद्र पाल सिंह, सैयद रिजवान अहमद, अजफर अली खान, राजेश कश्यप, संजीव वर्मा, विजय सिंह, गायत्री वर्मा, नसीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें