फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: राजा अजय सिंह के आदर्शों को अपनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी मेेें आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल क्षत्रिय समाज के लोग। स्रोत: ंसंगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी में स्थित अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय में समाजसेवी स्व. राजा अजय सिंह की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पद्म सिंह ने की। संचालन कर रहे मुख्य वक्ता मुनीश सिंह परिहार ने कहा कि राजा अजय सिंह का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा।
उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रामचंद्र सिंह भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह चंदेल, सुमित सिंह भदौरिया, ओम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें