फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती के उद्धार को मिले हाथ से हाथ

विज्ञापन
गोमती नदी किनारे पौधरोपण करते लोग - फोटो : POWAYAN
विज्ञापन
पुवायां। गोमती नदी की वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए बृहस्पतिवार को तमाम लोगों ने इसे सदानीरा बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर नदी के घाटों पर मानव शृंखला बनाई गई और एक हजार पौधे भी रोपे गए।
विज्ञापन

लोकभारती की ओर से गोमती नदी के पन्नघाट पर आयोजित नदी कार्यकर्ता सम्मेलन दो चरणों में आयोजित हुआ। पहले चरण में मस्तान घाट पर लोकभारती की राजस्थान के पुष्कर से आई जलयात्रा में आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए। तट पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, लोकभारती के संगठन मंत्री बृजेंद्र सिंह, सह संगठन मंत्री गोपाल उपाध्याय, सह संपर्क प्रमुख नीरज सिंह सहित कई गांवों के लोगों ने मानव शृंखला बनाकर पौधरोपण किया। सभी लोगों ने मस्तान घाट को विकसित करने का संकल्प लिया।
दूसरे चरण में पन्नघाट पर पौधरोपण के साथ मानव शृंखला बनाई गई और पुष्कर से लाए गए जलकलश का पूजन किया गया। लोकभारती की ओर से 15 अगस्त से 22 अगस्त तक क्षेत्र के गांवों में कलशयात्रा निकाल कर लोगों को गोमती की अविरल जलधार के लिए जागरूक किया जाएगा। यात्रा में राजस्थान से लापोड़िया के राजा लक्ष्मण सिंह सहभागिता करेंगे। बृजेंद्र सिंह ने जल संरक्षण की जीवन में महत्ता पर प्रकाश डाला और कहा कि अब पूजा के सांकेतिक जलकलश से काम नहीं चलेगा, हमें पृथ्वी के वास्तविक जलकलश की चिंता करनी होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर इफको उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, नगर पालिका पुवायां अध्यक्ष संजय गुप्ता, रोटरी क्लब शाहजहांपुर के सचिव अजय शर्मा, डॉ. विजय पाठक, आलोक मिश्रा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह, विहिप प्रांत मंत्री राजीव सिंह, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अतुल शर्मा ने की।
जलशक्ति मंत्री का कार्यक्रम हुआ निरस्त
मानव शृंखला और पौधरोपण कार्यक्रम में प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को भाग लेना था, लेकिन मुख्यमंत्री की बैठक में भाग लेने के कारण वह पुवायां नहीं आ सके। बृहस्पतिवार सुबह कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कार्यक्रम में भाग लिया और गोमती को सदानीरा बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।
अभियान में अड़चन बने अवैध कब्जे
बंडा ब्लॉक से गोमती नदी की जिले में यात्रा शुरू होती है और खुटार ब्लॉक क्षेत्र से होते हुए पुवायां के बाद गोमती लखीमपुर में प्रवेश कर जाती है। तीनों ब्लॉक क्षेत्रों में गोमती नदी की सैकड़ों एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है। कार्यक्रम में शामिल तमाम लोगों ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध कब्जे हटे बिना गोमती की जलधार अविरल हो पाना कठिन है।
जलयात्रा से जागरूक होंगे लोग
लोकभारती की ओर से गांवों में जलयात्रा निकाल कर लोगों को गोमती के संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा। लोकभारती के सह संपर्क प्रमुख नीरज ने बताया कि 15 से 22 अगस्त तक गोमती किनारे गांवों में जलयात्रा पहुंचने से लोग जल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होंगे। इससे गोमती का भी संरक्षण हो सकेगा।

गोमती के पन्नघाट पर मानव शृंखला में शामिल लोग। संवाद - फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें