जलालाबाद। आने वाले चुनाव व त्योहार को लेकर थाने में सीओ अजय राय की अध्यक्षता मे बैठक आयोजित की गई। मिर्जापुर व अल्हागंज से आए ग्राम प्रधान, पालिका सभासद व अन्य लोग मौजूद रहे। सीओ ने कहा कि छोटे-मोटे विवाद आपस में बैठकर सुलझाने का प्रयास करें।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द ही हर बीट से एक ऐसे व्यक्ति को चुना जाएगा जो निष्पक्ष और गैरराजनीतिक हो। ऐसे व्यक्ति के नाम उच्चाधिकारियों तक भेजे जाएंगे और जनपद स्तर पर अधिकारी उनके साथ बैठक कर क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं व सुझावों पर विचार-विमर्श करेंगे। संवाद