पुवायां। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 101 शिकायतें दर्ज की गईं। चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में काफी भीड़ रही। डीएम, एसपी और विधायक चेतराम ने समस्याओं को सुना और जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। शिकायतें सुनने के बाद डीएम और एसपी राजेश द्विवेदी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्राथमिकता लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। सभी शिकायतों का निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण किया जाना चाहिए। शिथिलता पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद