निगोही में बारिश से हुए जलभराव से निकलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से निगोही के मुख्य मार्गों पर हुआ जलभराव लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। कई लोग गड़्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। दूसरी ओर पुवायां मार्ग से उदारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पानी भर जाने से उदरिया, उदारा, ढकिया तिवारी, परसरा परसरी, अज़मतपुर, बसारी, रुहेला आदि गांवों को जाने वाले ग्रामीणों को समस्या हो रही है। जलभराव से मच्छरजनित बीमारियों का भी खतरा मंडरा रहा है। इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि उदारा मार्ग के पानी निकास की वैकल्पिक व्यवस्था कर दी गई है। कस्बा जाने वाले मार्ग को भी दिखवा लिया जाएगा। संवाद