परिजन आरोपी का एनकाउंटर करने और वांछित अन्य आरोपी की तलाश की मांग कर रहे थे। इस बीच पुलिस की परिजनों से जमकर नोकझोंक भी हुई। सीओ सदर ने बताया कि परिजनों को समझाया जा रहा है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
आरोपी पति ने कबूला जुर्म
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में हत्यारोपी शिवम वर्मा ने पुलिस को बताया कि पत्नी रेशमा उसका कहना नहीं मानती थी। अब उसके पास कोई और चारा नहीं रह गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि वह पत्नी की हत्या के इरादे से ही उसे मायके से लेकर आया था।
12वीं की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी रेशमा
रेशमा क्षेत्र के ब्रजलाल इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। वह पढ़ाई जारी रखना चाहती थी और इस साल बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रही थी। उसके भाई राजू का आरोप है कि पिछले साल शिवम ने उसे परीक्षा नहीं देने दी। उसने बताया कि शिवम उसकी बहन के साथ लगातार मारपीट करता था। शिवम के परिवार के लोग भी अंतरजातीय शादी से खुश नहीं थे।