फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बिल पास कराने को सांसद से मिले

Mon, 27 Apr 2015 08:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के शिष्टमंडल ने सांसद कृष्णा राज से भेंटकर प्रमोशन में आरक्षण लागू किए जाने संबंधी मांगपत्र सौंपा। प्रधानमंत्री को संबोधित मांगपत्र में बिल को लोकसभा में पास कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राम प्रकाश शास्त्री और महामंत्री राम सिंह के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने सांसद से उनके आवास पर मुलाकात की। महामंत्री राम सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से तथा इतने ही पद प्रमोशन से भरे जाते हैं। यदि प्रमोशन में आरक्षण व्यवस्था खत्म हो जाएगी तो सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति का प्रतिनिधित्व शून्य हो जाएगा। जिलाध्यक्ष शास्त्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में प्रतिनिधित्व संबंधी सर्वेक्षण कराए बगैर ही प्रमोशन में आरक्षण समाप्त कर दिया, जो उचित नहीं है। इसके अलावा कई विभागों में कोटा भी पूरा नहीं है।
सांसद से मिलने वालों में नरेश चंद्र, वीरपाल, सुबोध कुमार, राम औतार, ज्वाला प्रसाद, रामनार्थ वर्मा, लाल बहादुर, श्रवण कुमार, अनिल कुमार, बहोरन लाल, बुधपाल सिंह, सियाराम दिनकर, भगवान सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें