शाहजहांपुर में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में देश भक्ति पर का
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सोमवार को शहीद पार्क के पास एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ देश के वीर पांच सैनिकों ने दीप जलाकर किया कार्यक्रम की शुरुआत गीतों के माध्यम से हुई। लखनऊ से आए गायक शेखर शर्मा ने ‘हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है..’ , सुमित सक्सेना ने ‘कर चले हम फिदा जानो तन साथियों अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ तो वहीं मधुलिका ने ‘हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए’ गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने जब ऐ मेरे मेरे वतन के लोगों गीत गाया, तो सभी की आंखें नम हो गईं। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक सौरभ सोमवंशी, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार, डॉ. अनुराग अग्रवाल, राजेश अवस्थी, सत्यभान सिंह, विनायक अग्रवाल, विशाल शुक्ला, राजेश सिंह, डॉ. सोमशेखर दीक्षित आदि मौजूद रहे।