शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार में रोशननगर गांव निवासी अनिषा देवी ने सतवां खुर्द गांव निवासी सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर की शाम छह बजे पति सर्वेश निगोही रोड स्थित रिंगरोड के पास रोड के किनारे अपनी स्कूटी पर बैठे हुए थे। इस दौरान बाइक सवार सचिन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गए। 23 अक्तूबर की रात पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर करा कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद