पुवायां। गांव घनश्यामपुर खुर्द निवासी गुड्डू किन्नर ने अपने साथी को कहीं ले जाने की तहरीर दी है। गुड्डू ने बताया कि उनके साथ पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी निवासी ग्राम पटिहन निवासी रिया उर्फ रोहित छह महीने से साथ में विवाह और मांगलिक कार्यों में साथ में बधाई का काम करता था। इसी दौरान रिया उर्फ रोहित की गांव गंगसरा के एक युवक से जान पहचान हो गई। 22 अक्टूबर को रिया उर्फ रोहित बधाई के लिए जाने की बात कहकर घर से गया था। बाद में पता चला कि गंगसरा का युवक रिया को कहीं ले गया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद