फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दुष्कर्म पीड़िता की आत्महत्या के बाद तीन पर रिपोर्ट

Tue, 30 Jan 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के फंदे से लटककर जान देने के मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसने जान दी थी।
विज्ञापन

बता दें कि 27 जनवरी को 15 वर्षीय किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई थी। सोमवार को पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उनकी बेटी गांव के बाहर गोबर डालने जा रही थी तभी गांव के अंकित ने घने कोहरे में दुष्कर्म किया। रोते हुए घर आई किशोरी ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के लोग आरोपी के घर पर पहुंचे तो उसके पिता राधाकृष्ण और चाचा नारायण ने जान से मारने की धमकी दी जिससे घबराकर किशोरी ने फंदे से लटककर जान दे दी। थाना प्रभारी प्रभाष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें