फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिलाओं की हत्या के प्रयास में प्रधान समेत 14 पर रिपोर्ट

Thu, 11 Jan 2024 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। महिलाओं के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास के आरोपी ग्राम पंचायत खंडहर के प्रधान रामवीर सिंह और उसके बेटे समेत 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



इस गांव की विटाना देवी ने बताया कि उनके नाम से गांव में तालाब का पट्टा है। इसमें वह मछली पालन करती है। तीन जनवरी की रात करीब आठ बजे वह परिवार की पार्वती और रवि के साथ मछली की रखवाली के लिए तालाब के पास थीं। इसी दौरान गांव के प्रधान रामवीर अपने बेटे टीटू व गांव के ही वीरेंद्र उर्फ बड़े, मिथुन और 12 अज्ञात लोगों के साथ तालाब से चोरी से मछली पकड़वा रहे थे। रवि वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि तभी प्रधान ने रवि का मोबाइल फोन छीनकर तालाब में फेंक दिया। पिस्टल निकालकर उसे धमकाने लगा। शोरशराबा सुनकर वह और पार्वती वहां पहुंचीं। विरोध जताने पर आरोपियों ने गला दबाने की कोशिश की। पिस्टल तान दी। इसके बाद उसे पकड़कर तालाब में फेंक दिया। इस दौरान प्रधान ने पिस्टल और उनके बेटे टीटू ने राइफल से हवाई फायर किए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी प्रधान, उसके बेटे टीटू के अलावा गांव निवासी वीरेंद्र और मिथुन के साथ एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, चोरी समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मामले को लेकर छह जनवरी को महिलाओं ने तहसील पर धरना-प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें