फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मामा-भांजे पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

Wed, 14 Feb 2024 02:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गांव सतवां बुजुर्ग निवासी विपिन मिश्रा पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास के मामले में दूसरे दिन हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन


विपिन मिश्रा ने बताया था कि सोमवार शाम छह बजे गांव के ही अश्विनी शुक्ला ने उनके खेत में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया था। मौके पर पहुंचे तो अश्विनी के मामा गांव सतां के ओमप्रकाश मिश्रा ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। लोगों ने उनको बमुश्किल बचाया था। पुलिस ट्रैक्टर को सोमवार को ही थाने ले आई थी। पुलिस ने मंगलवार को मौका मुआयना किया, जिसमें खेत में खड़ी फसल जुती मिली। देर रात पुलिस ने अश्विनी शुक्ला और ओमप्रकाश मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। विपिन मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग उनको राजीनामा करने के लिए धमका रहे हैं। इससे वह परेशान हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रधानों में रोष, आंदोलन की तैयारी
प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा की हत्या के प्रयास से प्रधानों में रोष है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधान आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। विपिन मिश्रा ने बताया कि तमाम प्रधानों और संगठन के नेताओं ने उनसे कार्रवाई की बावत पूछा है। उन्होंने सभी को समझा दिया है। मंगलवार को तमाम प्रधान विपिन मिश्रा के आवास पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें