खुटार। थाने के गेट के पास पुलिस अभिरक्षा में खड़े ट्रक से 350 लीटर डीजल चोरी होने के मामले में पुलिस ने चालक की ओर से अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पूरनपुर खुटार रोड पर 24 अप्रैल को कार और ट्रक की टक्कर होने के बाद ट्रक को पुलिस ने पकड़कर थाने के गेट के पास खड़ा करा दिया था। 19 मई की रात कार सवार दो लोगों ने ट्रक से 350 लीटर डीजल चोरी कर लिया। चालक झारखंड के जिला जमशेदपुर टाटानगर के गांव ओलिडी निवासी मुकेश ने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि डीजल चोरी के मामले में अज्ञात चोरों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद