पुवायां। पीटकर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति ने एक आरोपी को नामजद करते हुए पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि 19 जून को वह अपने घर से दुकान पर घरेलू सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में मोहल्ले के ही अपिल कुमार चार लोगों के साथ मिले और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद