फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित आठ लोगों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। जनपद पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव तिलसंडा निवासी प्यारेलाल की पुत्री रिक्की ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


रिक्की देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच वर्ष पूर्व पुवायां के गांव पटई निवासी अवधेश कुमार के साथ हुई थी। शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। पति अवधेश, जेठ बालिस्टर, राजेश, देवर भानुप्रताप, जेठानी राजकुमारी, शारदा देवी, सास सावित्री देवी और सिंधौली के गांव किरतापुर निवासी ननदोई गुड्डू एक राय होकर दहेज में बाइक, सोने की लर और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पिटाई कर परेशान किया जाने लगा।

चार जून को ससुराल के लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा और बच्चों सहित घर से निकाल दिया। उन्होंने ननदोई गुड्डू से खुशामद की तो उन्होंने भी पीटा। किसी तरह वह मायके आईं और घरवालों को जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें