खुटार। गांव कढ़ैया निवासी रामसागर ने सोलर प्लेट चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि हीरपुर गांव में उनका खेत है। फसलों की सिंचाई के लिए खेत पर 540 वाट की नौ सोलर प्लेट लगीं थीं। छह अगस्त को उनका पुत्र विवेक खेत पर चारा काटने के लिए गया तो खेत से सोलर पैनल की दो प्लेट गायब थीं। कई दिनों तक जानकारी करने के बाद भी सुराग नहीं लगने पर उन्होंने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद