खुटार। नगर के मोहल्ला कोट निवासी शांतनु ने मुख्यमंत्री, सफाई कर्मचारी आयोग, नगर विकास मंत्री, जिला अधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया कि वह नगर पंचायत में ठेका सफाई कर्मचारी पद पर कार्य करता था। 13 माह पूर्व बगैर कोई कारण बताए हटा दिया गया। इससे उसका परिवार भुखमरी की कगार पर आ गया है। कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर वह भूख हड़ताल करने के लिए विवश है। शांतनु ने बताया कि यदि उसकी फिर से नियुक्ति नहीं की गई तो वह परिवार सहित 25 अगस्त से नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में भूख हड़ताल करेगा। संवाद