फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: छात्र को चाकू मारने में 16 दिन बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गाली-गलौज करने और चाकू से छात्र को घायल करने के मामले में 16 दिन बाद बमुश्किल रिपोर्ट दर्ज हो सकी है। गांव रतनपुर कुंडा निवासी दीपू ने बताया कि उनका पुत्र विशाल 19 अगस्त को कॉलेज जा रहा था। बड़ागांव के दो लोगों ने पुत्र को रास्ते में घेर लिया, लेकिन वह किसी तरह भाग आया।
विज्ञापन

29 अगस्त को ही आरोपियों ने दो अन्य लोगों के साथ आकर पुत्र से मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से गले पर चाकू का वार कर घायल कर दिया। किसी तरह पुत्र ने भागकर जान बचाई और यूपी-112 को सूचना दी।
इस पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के दिन ही उन्होंने पुत्र के साथ थाने जाकर तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। घटना के दूसरे दिन पुत्र का मेडिकल कराया गया, लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

इसके बाद दीपू ने सीओ को प्रार्थनापत्र दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि सीओ के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें