चेयरमैन ने गोपनीय रूप से वीडियो बनाकर एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे विधायक सलोना कुशवाहा की छवि धूमिल हुई है। पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा और उनके पिता पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 व सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 72 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
चेयरमैन बोले- खुन्नस में दर्ज कराया मुकदमा
चेयरमैन मनोज वर्मा ने कहा कि विधायक के कार्यालय में कार्यरत पांच कर्मचारियों को हटाने और रिकवरी के लिए पत्राचार करने पर विधायक ने नगर पंचायत कार्यालय में आकर हमारी कुर्सी पर बैठने का दबाव बनाया। वह कर्मचारियों की हाजिरी लगाने का भी दबाव बना रहीं थीं। इसी खुन्नस में मेरे और मेरे पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने कहा कि विधायक प्रतिनिधि की ओर से वीडियो एडिट कर वायरल करने की तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने कहा कि चेयरमैन से उनकी कुर्सी मांगने की बात निराधार है। हमें देखकर मनोज वर्मा भड़क गए और कार्यालय में नहीं बैठने दिया। ईओ से कहा कि अपने चैंबर में बैठाओ। चुपके से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जो कर्मचारी हमारे दफ्तर में पार्ट टाइम काम करते हैं, उन्हें हम भुगतान करते हैं।