भावलखेड़ा। ग्राम पंचायत चौढेरा के ग्राम पंचायत सदस्यों ने मासिक बैठक का भत्ता नहीं मिलने पर नाराजगी व्यक्त की है। इस बारे में पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र का संज्ञान नहीं लिए जाने पर उन्होंने सोमवार से ब्लाॅक कार्यालय परिसर में धरना देने की चेतावनी दोहराई है। इस बीच, बीडीओ अभिषेक अग्रवाल ने एडीओ पंचायत को समस्या का तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए हैं। डीएम सहित कई अधिकारियों को भेजे गए पत्र पर सतीश कुमार, वीरावती, रामनिवास, सहदेव कुमार, पुष्पा देवी, रामदेवी, विनीत कुमार, किरन, सुदामा आदि के हस्ताक्षर हैं। बीडीओ ने बताया कि एडीओ पंचायत को मामले के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं। संवाद