शाहजहांपुर। बरेली-शाहजहांपुर रेलखंड में ट्रैक मरम्मत के कारण कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि रेल पटरियों के अनुरक्षण व सुधार कार्य के तहत बंथरा, तिलहर व मीरानपुर कटरा स्टेशनों पर ट्रैक अनुरक्षण का काम 12 से 15 जून के बीच कराया जाएगा। इसके चलते 15074 टनकपुर–सिंगरौली एक्सप्रेस शुक्रवार से 15 जून तक टनकपुर से 240 मिनट विलंब से चलेगी। इसी तरह टनकपुर से शक्तिनगर जाने वाली ट्रेन 13 जून को 240 मिनट देरी से चलाई जाएगी।
इसी तरह ट्रेन संख्या 15654 जम्मूतवी–गुवाहाटी एक्सप्रेस शुक्रवार को जम्मूतवी से 240 मिनट विलंब से चलेगी। 13152 जम्मूतवी–कोलकाता एक्सप्रेस शुक्रवार व 14 जून को जम्मूतवी से देरी से चलेगी। 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 12 व 14 जून 2026 को लालगढ़ से 240 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। इसी तरह 13042 जम्मूतवी–हावड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को देरी से चलेगी। संवाद