फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सात जुलाई से शुरू होगा रोजा यार्ड पर रिमॉडलिंग का कार्य, 52 ट्रेनें रहेंगी निरस्त

Wed, 03 Jul 2024 03:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन पर 30 दिनों तक यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग को 26 और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए चार दिन का ब्लॉक लिया जाएगा। इसकी वजह से मुरादाबाद मंडल की 52 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन व रोजा जंक्शन स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं।

उत्तर रेलवे की ओर से जारी पत्र के अनुसार रोजा जंक्शन स्टेशन पर सात जुलाई से पांच अगस्त तक यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य होगा। इस बीच ट्रेनें निरस्त रहने के साथ ही परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। जबकि कुछ को बीच रास्ते से वापस कर दिया जाएगा। इनमें मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा कई अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी हैं जोकि कम दूरी की ट्रेनों में शामिल हैं। शाहजहांपुर व रोजा में ठहरने वाली ट्रेनों में त्रिवेणी एक्सप्रेस, बरेली-बनारस एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

जननायक एक्सप्रेस 23 जुलाई से 4 अगस्त तक निरस्त रहेगी। बरेली-बनारस एक्सप्रेस 31 जुलाई से 4 अगस्त, मुगलसराय एक्सप्रेस एक से पांच अगस्त, जनता एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त, नौचंदी एक्सप्रेस 23 जुलाई से चार अगस्त, चंडीगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त, त्रिवेणी एक्सप्रेस 31 जुलाई से पांच अगस्त तथा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई से चार अगस्त तक रद्द रहेंगी।
जबकि शाहजहांपुर से चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेन सात जुलाई से पांच अगस्त तक निरस्त हैं। कुंभ एक्सप्रेस, उपासना एक्सप्रेस को लखनऊ से वापस किया जाएगा, जबकि मेमू एक्सप्रेस शाहजहांपुर से बालामऊ के बीच निरस्त होगी। कुछ मुख्य गाड़ियां कानपुर लखनऊ होकर निकली जाएंगी। तमाम ट्रेनें बरेली, पीलीभीत, सीतापुर होकर लखनऊ पहुंचेंगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक श्रीकांत यादव ने बताया कि रिमॉडलिंग का कार्य होने से रोजा जंक्शन पर प्लेटफार्म की संख्या छह हो जाएगी। सीतापुर से आने वाली ट्रेनें सीधे प्लेटफार्म पर आ सकेंगी। गोरखपुर की कुछ ट्रेनें रोजा, सीतापुर होते हुए जाएंगी। गोरखपुर की दूरी 60 किलोमीटर कम हो जाएगी तथा एक घंटे का समय भी कम लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें