फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए स्वामी विवेकानंद

Wed, 13 Jan 2016 12:03 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पुवायां इंटर कालेज के सभागार में विहिप, बजरंग दल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक प्रमुख कृष्णचंद्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद महान व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने पूरे जीवन छुआछूत मिटाने और देश को आगे बढ़ाने का काम किया।
विज्ञापन

संघ प्रचारक ने कहा कि अमेरिका में स्वामी जी ने भाषण के दौरान संबोधन प्रिय अमेरीकीवासी भाईयों और बहनों से शुरू किया, जिससे लोग काफी प्रभावित हुए। कार्यक्रम के दौरान परिवार प्रबोधन के लिए अजीत बाजपेयी, सामाजिक समरसता के लिए बीडी अग्निहोत्री, ग्राम विकास के लिए प्रदीप बैरागी, गो संवंर्धन के लिए सतेंद्र सिंह, धर्म जागरण के लिए विजय वर्मा को खंड गतिविधि प्रमुख और नगर के लिए परिवार प्रबोधन प्रमुख जगदीश शास्त्री, ग्राम विकास के लिए रामजी कपूर, गो संबंर्धन के लिए नीरज कश्यप को नगर प्रमुख चुना गया। पतीक यज्ञसैनी को नगर कर्यवाह, पुनीत तिवारी को नगर सह संपर्क प्रमुख, डिग्री कालेज विद्यार्थी प्रमुख के लिए प्रभव अग्निहोत्री को चुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भैयालाल गुप्ता ने की। संचालन सोमदेव ने किया। कार्यक्रम में खंड संघ चालक कुंवरसेन नगर संघ चालक विमल श्रीवास्तव जिला कार्यवाह नरेंद्र शुक्ला, दिनेश लवानिया का प्रमुख सहयोग रहा। इससे पूर्व नगर में बाइक रैली निकालकर जनजागरण किया गया। धीरज शर्मा की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई।
सपा छात्र सभा की ओर से स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर पवन कश्यप, जितेंद्र कुमार, शोभित मिश्रा, अपूर्व पांडे सहित तमाम छात्रों से स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। स्वामी विवेकानंद डिग्री कालेज में अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वामी जी के चित्र पर मल्यार्पण का छात्रों से सत्य, अहिंसा के रास्ते पर चलने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें