फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस के रूट पर ढके जाने लगे धार्मिक स्थल

Fri, 20 Feb 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
होली पर उठने वाले जुलूस के रूट पर पन्नी से ढके धार्मिक स्थल। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। होली नजदीक आते ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। छोटे-बड़े लाट साहब के जुलूस के रूट पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को ढकना शुरू कर दिया गया है। साथ ही रूट पर पड़ने वाले ट्रांसफार्मर को भी कवर किया जा रहा है। खंभों पर पन्नी बांधी जा रही है। इसके अलावा रूट पर बैरिकेडिंग के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए चौक कोतवाली क्षेत्र में 112 व सदर थाना क्षेत्र में 71 स्थानों को ढकने की व्यवस्था की गई है। धार्मिक स्थलों के आगे बैरिकेडिंग भी की जाएगी। इसके अलावा आरसी मिशन क्षेत्र में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस में 58 धार्मिक स्थलों को ढकने का काम किया जाएगा। बाकी छोटे जुलूसों के लिए 30 धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। शुक्रवार से रूट पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को पन्नी से ढकवाने का काम शुरू कर दिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस बार कुछ अन्य गलियों में भी बैरिकेडिंग कराई जा रही है।
होली के जुलूस के लिए पुलिस अधिकारियों ने अतिरिक्त फोर्स की मांग की है। कुछ दिन बाद बाहर से आई फोर्स जिले में अपना डेरा डाल देगी। शुक्रवार को अधिकारियों ने सरोदी बंगला, दुर्गा टाकीज, मोती चौक, छोटा चौक, चार खंभा, रंगमहला, खोया मंडी, रोशनगंज, केरूगंज, छायाकुंआ आदि मार्ग का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में जुलूस में शामिल होकर हुड़दंगियों पर नजर रखेंगे। रंग खत्म होने के बाद भी पुलिसकर्मी चिह्नित प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बाहर से फोर्स की मांग की गई है। जल्द ही फोर्स मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें