फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याद किए गए हजरत मोहम्मद साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण अंचल में भी बारावफात के अवसर पर शान ओ शौकत से जुलूस निकाले गए। इस दौरान हजरत मोहम्मद साहब को याद किया गया।
विज्ञापन

पुवायां। करनापुर, सकरापुर, कोरोंकुइयां, जेबां, नरायनपुरबैजू, भटिउरिया बुजुर्ग, बड़ागांव, घनश्यामपुर खुर्द सहित कई गांवों में बारावफात के अवसर पर जुलूस निकाला गया। इस दौरान हजरत मोहम्मद साहब को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। तमाम स्थानों पर कव्वाली आदि के कार्यक्रम भीकराए गए। इस अवसर पर गांव घनश्यामपुर खुर्द में प्रधान वसीम बेगम के पति शमशुल हसन खां ने गरीबों को कंबल वितरित किए।
खुटार। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश क्षेत्र में जोशोखरोस के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में जुलूस निकालकर नारे लगाते हुए इस्लाम के साथ ही देश और दुनिया की तरक्की की दुआ की गई। जुलूस में बैंड की धुनों के बीच कव्वाली आदि सुनाकर लोगों को हजरत मोहम्मद साहब के बारे में बताया गया। गांव टाह खुर्द कलां, भरकली गंज, जादौंपुर कलां आदि में भी बारावफात का पर्व खुशियों के बीच मनाया गया।
विज्ञापन

रामपुर कलां। गांव कैमहरिया में नूरी मस्जिद, मदरसा अरबिया दारूल उलूम, मदरसा शराफतुल उलूम और मदरसा रहमानिया इस्लामे मिल्लत की ओर से जुलूस निकाल कर हजरत मोहम्मद साहब को याद किया गया। जुलूस गांव कैमहरिया से चलकर रामपुर मदारी, उम्मरपुर, मतलूकपुर, औरंगाबाद आदि गांवों में होता हुआ नूरी मस्जिद आकर समाप्त हुआ। जुलूस में गांव के तमाम लोगों का सहयोग रहा।
निगोही में भी ईद मीलादुन्नबी का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद हुसामुद्दीन शाह की मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी की गई। इसके बाद जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम में मौलाना मो. तारिक कादरी, इदरीस कादरी, सईद कादरी, हाशिम कादरी, अफजल खां, इकबाल खां, कयूम खां, असार खां, राजेश यादव, मनीश यादव, डॉ. शाहिद आदि का योगदान रहा।
जलालाबाद। ईद मिलादुनवी पर कस्बे के रामताल रोड पर स्थित ममनून खान के बाग में, गांव सिकंदरपर, याकूबपुर, मालूपुर, गुनारा, रौली बौरी, दिबियापुर तथा सुल्तानपुर के अलावा कसबे के मुस्लिम समाज के लोग इकठ्ठे हुए इसके बाद सभी मुश्तफा की आमद मरहवा पढ़ते हुए तहसील रोड तथा पानी वाली टंकी से होते हुए हजरत निजाम शाह बर्री की दरगाह पर इकठ्ठे हुए। यहां पर आलिमो व कारी तथा मौलानाओ ने नात व कुरआन की तिलावत की। इसके बाद विभिन्न मार्गों से जुलूस निकाला गया। इस अवसर पर मौलाना अखलाख, कारी जहीर हसन, मौलाना फुरकान, हाफिज सद्दाम, युसूफ खान, शाही इमाम मौलाना शराफत नूरी,  इस्लाम खान आदि मौजूद रहे।।
मीरानपुर कटरा। जुलूस की शुरूआत मोहल्ला मुगलान स्थित मदरसा नादिर उलूम से हुई, जो सब्जी मंडी, बरेली रोड, खुदागंज रोड से होता हुआ वापस मदरसा पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान जगह जगह चाय वितरित की गई। जुलूस के सकुशल संपन्न कराने में एसओ नरेंद्र यादव को शाल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। उधर, गांव खैरपुर में भी निकाले गए जुलूस में भारी भीड़ रही।
खुदागंज। गांव जलालपुर से जुलूसे मोहम्मदी बड़े जोशोखरोश के साथ रामपुर नवदिया, दीपपुर, खानपुर खरमासी, खुदागंज चौराहा होकर खरमसिया शरीफ  के मजार पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में एसडीएम पदम सिंह, सीओ संजय कुमार, एसओ इफ्तेखार अहमद एवं पीएसी के जवान सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे थे। जुलूस में भंडार निगम के पूर्व निदेशक हाजी आरिफ  हुसैन, बाबू सिंह, सपा विधायक राजेश यादव, अरुण सिंह, बसपा नेता राजीव कश्यप, एहतशाम आलम, मुतहर बेग आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

तिलहर। हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर अनेक स्थानों पर जुलूस ए मोहम्मदी निकाले गए और आमद मरहबा की सदाओं से पूरा नगर गूंज उठा।
मोहल्ला कच्चा कटरा स्थित शाह शमशुद्दीन मियां की दरगाह से उठा जुलुस पक्का कटरा, दिलाजाक, चौहटिंयां, कांकड, नितगंजा, हिन्दू पट्टी, जेरबरगद होते हुए तिराहे पर खत्म हुआ। जिसकी कयादत शहरकाजी मो. अकरम सलीम, शहर इमाम हाफिज अजमत उल्ला, खानकह शमसीरिया के सज्जादा नशीन इफतकार अली, तथा सदारत  खानकह लियाकती के सज्जादानशीन मो. स्वालेह उर्फ सद्दन मियां ने की। जगह जगह लंगर व हलुवे का वितरण किया गया। इसके बाद सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन फूल मियां की ओर से तमाम इमाम, उलेमाओं, पत्रकारों और कोतवाल को सम्मानित किया गया। उधर, नगर में अनेक स्थानों पर जुलूस निकाले गए, जो पुराने बस अड्डे से चलकर पंजावी कालोनी, मुख्य चौराहा, तहसील रोड होते हुए मौजमपुर पहुंचे। मदरसा अंजुमन इस्लाम मौजमपुर, मदरसा अनवारूल कुरान, जंगल वाली मस्जिद तथा ग्राम डभौरा में भी जुलूस निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ कोतवाल रूम सिंह यादव सहित अनेक पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें