फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद से जुलूस-ए-मीलाद कल

Sat, 03 Jan 2015 12:26 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीक दावते इस्लामी के तत्वावधान में 12 रबी उल अव्वल के मुबारक मौके पर चार जनवरी को रेलवे स्टेशन वाली मस्जिद से जुलूस-ए-मीलाद का आयोजन किया जाएगा। जुलूस की तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में दावते इस्लामी के जिला निगरा हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी जुलूस-ए-मीलाद को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। समापन मोहल्ला अंटा में कटहल वाली मस्जिद में इज्तिमाई दुआ के साथ संपन्न होगा।
अत्तारी ने लोगों से अपील की है कि वह जुलूस में बा वुजू होकर आएं और सलातो सलाम, सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाएं। भड़काऊ और ऐसे नारे बिल्कुल न लगाएं, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों। यह मुबारक दिन हंसी-खुशी का है, इसलिए दूसरों का मान-सम्मान बरकरार रखते हुए अपनी खुशी का इजहार करें। जुलूस मुकम्मल होने पर दुआ में शरीक हों और बाद में खामोशी से घरों को वापस जाएं। जुलूस के दौरान लंगर करना सवाब का काम है इसलिए लंगर फेंके नहीं, बल्कि हाथों में ही तकसीम करें। उन्होंने कहा कि रास्ते में मुसाफिरों, बीमारों और अन्य जरूरतमंदों को निकलने में मदद करें, ताकि किसी को परेशानी न उठानी पड़े। इस अवसर पर हाजी मशकूर खां, फहीम अत्तारी, शरीफ अत्तारी, इफ्तिखार अत्तारी, रिजवान अत्तारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें