शाहजहांपुर। गोविंदगंज और मोक्षधाम क्रॉसिंग पर बुधवार को रामलीला मेला देखने को उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। साथ ही इन क्रॉसिंग पर आरपीएफ के जवान भी तैनात रहे, जो ट्रेन गुजरने के दौरान निकलने से रोकते रहे।
बुधवार को ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में रावण दहन का दिन रहा, जिसके चलते मेले में खासी भीड़ उमड़ी। जिसको देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर आरपीएफ के जवानों तैनात किए गए। जहां से लोगों का आना-जाना ज्यादा बना रहता है। इनमें शहर के गोविंदगंज और मोक्षधाम वाली रेलवे क्रॉसिंग शामिल रहीं। इसके साथ ही उन रेलवे क्रॉसिंग के पास से ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। जिसके लिए रेल मंडल की ओर से पहले ही आदेश कर दिए थे।
स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी इन दोनों ही रेलवे क्रॉसिंग पर सतर्कता के तौर पर ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया था। इसके साथ ही आरपीएफ के जवानों की तैनाती की गई। जिन्होंने लोगों को रेलवे क्रॉसिंग पार कर रामलीला देखने जाने से रोका।