फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धिदात्री का पूजन कर कन्याओं को कराया भोजहवन-पूजन के साथ शारदीय नवरात्र का पारण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सोमवार को शारदीय नवरात्र में मां भगवती के भक्तों ने महानवमी का पूजा कर हवन पूजन किया और कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा दी और आशीर्वाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

महानवमी पर भक्तों ने देवी मंडपों में मां दुर्गा के नवम स्वरूप माता सिद्धिदात्री का आवाहन कर उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कालीबाड़ी मंदिर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में पुरोहित कमलेश बनर्जी और विजय शंकर बनर्जी ने पूजन किया। सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने दरबार में मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाया। शाम को बंगाली परंपरा के अनुसार आरती की गई और उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आयोजन में हेमंत डे, संजय मुखर्जी, मलय मंडल, सीमा मुखर्जी, मधुमिता डे, तपन बोस आदि सहयोग किया। इसी तरह रामचरन लाल धर्मशाला और ओसीएफ धर्मशाला में भी महानवमी पूजन के साथ मां का पूजन किया गया।
घरों में नवरात्र उपवास रखने वाले भक्तों ने महानवमी को सुबह हवन किया और बाद में कन्याओं को भोज कराकर उन्हें दान-दक्षिणा और उपहार देकर आशीर्वाद लिया। गायत्री शक्तिपीठ में मनाया जा रहा श्री दुर्गोत्सव सोमवार को हवन पूजन के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के संस्कार भी कराए गए। जिला संयोजक उर्मिला ठाकुर की देखरेख में हुए अनुष्ठान में नौ कुंडीय यज्ञ के साथ ही भजन-कीर्तन भी किया गया। समापन पर कन्याओं को भोज कराकर आशीर्वाद लिया गया। आयोजन में राजाराम मौर्या, अवधेश कुमार सिंह, मंजू, सविता, रंजीत वर्मा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें