फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नतें पूरी करने वाला है खुटार का माता पंथवारी मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। नगर के पश्चिम स्थित माता पंथवारी माता का मंदिर मन्नतें पूरी करना वाला है। यही कारण हैं कि यहां रोजाना भक्तों की भारी भीड़ रहती है। हर महीने अमावस्या पर यहां भारी मेला भी लगता है और नवरात्र में तो भक्तों की भारी भीड़ रहती है।
विज्ञापन

माता पंथवारी का मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है, लेकिन अब इसकी जीर्णोद्धार करके इसे नया रंग रूप दिया जा चुका है। कस्बे के बुजुर्ग रामप्रसाद, निरंकार, रामचंद्र आदि बताते हैं कि मंदिर स्थल के पास पहले घना जंगल था। जंगल साफ होने के बाद मंदिर का अस्तित्व प्रकाश में आया। तब मंदिर स्थल पर छोटी सी मठिया थी, जिसमें देवी जी की प्रतिमा विराजमान थी। सन 1980 के करीब राजा कुंवर गजेंद्र रत्न बहादुर सिंह उर्फ ललुआ साहब ने पुजारी सुरेश कुमार के कहने पर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। सन 1985 के करीब जनपद लखीमपुर खीरी के थाना पलिया के शिवसागर गुप्ता ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर बनवाकर माता दुर्गा की बड़ी प्रतिमा की स्थापित कराई। चार और प्रतिमाओं की भी प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। पांच प्रतिमाएं हो जाने के कारण मंदिर का नाम पंथवारी मंदिर पड़ गया।
देवी प्रतिमाओं की स्थापना के बाद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन स्व. केवी सिंह, लेखपाल श्रीकृष्ण मिश्रा, सुरेश कुमार आदि ने मंदिर को नया रंग रूप देने में अहम भूमिका निभाई और लोगों की आस्था बढ़ी। अब नगर के तमाम लोगों के सहयोग से यहां और भी भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

- काफी समय पूर्व यहां मंदिर के नाम पर एक मठिया हुआ करती थी। तभी एक व्यक्ति अपनी परेशानी को लेकर कई दिन तक मठिया पर सर पटकता रहा तब कुछ समय में उसकी मनोकामना पूर्ण हो गई। तभी से लोगों में श्रद्धा भाव बढ़ा और आज एक भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

हरिओम मिश्रा, पुजारी माता पंथवारी मंदिर खुटार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें